google-site-verification=5dCeGylpZ5oAI3AajfpQDmioxB4nirSPc9iDpSQekrc राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट

 

 राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 2021-22 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए होंगे पात्र

पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी 12 हजार की छात्रवृत्ति।National Means -Cum -Merit Scholarship Examination



NMMS छात्रवृत्ति योजना कब प्रारंभ की गई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2008 में प्रारंभ की गई है।

NMMS परीक्षा कब होगी

म०प्र० राज्य के लिए निर्धारित छात्रवृत्तियों हेतु चयन परीक्षा 2021-22 दिनांक 18.02.2022 को आयोजित की जा रही है।

NMMS छात्रवृत्ति कितनी मिलती है

चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थी रूपये 12000/- के मान से कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाती है।

किन छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेंगी 

जो छात्र नियमित रूप से 8 आठवीं कक्षा में अध्यनरत है और अपनी पढ़ाई शासकीय स्कूलों में कर रहे हैं

नियमित छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 9वी एवं 11वी में न्यूनतम 55 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के विद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए है।

योग्यता-

म.प्र. राज्य में स्थित केवल शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त / स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत् ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा हेतु पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 7 में कम से कम " C"ग्रेड प्राप्त किया है एवं 

परिवार की वार्षिक आय-

जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 1.50 लाख (रु. एक लाख पचास हजार मात्र) से अधिक नहीं है।

पाठ्यक्रम- Course- 

इस परीक्षा हेतु कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर कक्षा 7वी एवं 8वी की परीक्षा के समान होगा।

परीक्षा शुल्क - परीक्षा के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

परीक्षा का माध्यम- परीक्षा का माध्यम हिन्दी अथवा अंग्रेजी होगा।

परीक्षा में पास होने के लिए 

  • सामान्य वर्ग के लिए 40% अर्थात 72 अंक लाने होंगे 
  • अ .जा ./अ .ज .जा/ निशक्त वर्ग के लिए 32% अर्थात 32 अंक लाने होंगे 
  • आवेदन की प्रक्रिया एवं प्रवेश पत्र 

    इस परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी भी प्रकार का मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे

    अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी पूर्ण रूप से भरने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापक एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापित  करवानी होगी

  • अब आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ प्रमाणीकरण हेतु दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां जैसे कक्षा सातवीं का मार्कशीट आय प्रमाण पत्र sc-st या फिर निशक्तता प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति आवेदन के साथ संलग्न कर संकुल प्राचार्य को जमा करना होगा

    • आवेदन की ऑनलाइन एंट्री के बाद दो प्रतियों में रसीद प्राप्त होगी यदि रसिद  के ऊपर आवेदन अपूर्ण लिखा हुआ आता है तो अभ्यार्थी के आवेदन में कोई कमी रह गई है 
    • आवेदन पूर्ण की रसीद प्राप्त होने पर आवेदन पूर्ण रूप से मान्य किया जाएगा आवेदन पूर्ण अंकित रसिद की दो प्रतियों में से एक प्रति स्वयं अपने पास रखें एवं दूसरी प्रति आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ लगा कर संबंधित संकुल प्राचार्य के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा 
    • फ्री कॉउंसलिंग के लिए कॉल करें
    •                📲 8962251574

      OFFLINE CLASS & ONLINE CLASS BATCH START 

      Limited seat Available

      100% Result

      Address link-Click here 

      Facebook page -visit

      telegram channel-join

Post a Comment

Previous Post Next Post