google-site-verification=5dCeGylpZ5oAI3AajfpQDmioxB4nirSPc9iDpSQekrc NTSE राष्ट्रीय प्रतिभा खोज

NTSE राष्ट्रीय प्रतिभा खोज

 10वीं के प्रतिभावान छात्रों के लिए हर  साल 12000 रुपए स्कॉलरशिप हासिल करने का मौका सरकार दे रही है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। दसवीं के स्टूडेंट्स दो स्तर की परीक्षा पास कर यह स्कॉलरशिप ले सकेंगे। कक्षा 11 और कक्षा 12  की पढ़ाई के दौरान हर महीने दो हजार रु. मिलेंगे। पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम से मदद मिलेगी। परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों माध्यम से होगी। 

विस्तृत जानकारी  👇

Click here 



NCERT की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 में का प्रथम स्तर जनवरी और दूसरा स्तर जून में आयोजित होगा। इसमें दसवीं के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इनके अलावा ओपन स्कूल के 18 साल से कम के पहली बार शामिल हो रहे स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। देशभर में कुल 2000 चयनित विद्यार्थियों को ही इस छात्रवृत्ति का फायदा मिलेगा। जिलास्तर पर आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले 530 विद्यार्थी दूसरे स्तर की परीक्षा 12 जून में शामिल हो सकेंगे।

यह मुख्य पात्रता
मप्र राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र हैं। ओपन स्कूल में पंजीकृत ऐसे छात्र जो 1 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से कम उम्र के हों, कहीं कार्यरत न हों एवं कक्षा 10वी की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित हो रहे हों भी छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

  1. कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के लिए 1250/- प्रतिमाह।
  2. 2. स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर कक्षाओं के लिए 2000/- प्रतिमाह।
  3. 3. Ph.D. के लिए UGC नार्मस के अनुरूप। HUMDARD
  • आरक्षण प्रथम चयन परीक्षा में आरक्षण हेतु मध्यप्रदेश शासन के नियम एवं निर्देश यथावत लागू रहेंगे।
  • केवल मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी ही आरक्षण के पात्र होंगे।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी स्वयं के नाम का प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजेंगे।
  • निःशक्त विद्यार्थियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई हैं।
  • EWS प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

  • ये रहेगा परीक्षा का  स्तर
MAT (मानसिक योग्यता परीक्षण) 
 SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षण) 

MAT (मानसिक योग्यता परीक्षण) 
मानसिक योग्यता परीक्षा- इसके अंतर्गत कुल 100 प्रश्नों में वर्गीकरण, श्रृंखला, आकृति, अवबोधन, छिपी हुई आकृतियों, कोडन-विकोडन, खंड समुच्चय समस्या सुलझाने आदि पर आधारित प्रश्न होंगे।

SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षण)

इसके अंतर्गत कुल 100 प्रश्नों में से 40 प्रश्न विज्ञान के (भौतिक शास्त्र - 13, रसायन शास्त्र - 13, जीव विज्ञान - 14 प्रश्न), 40 प्रश्न सामाजिक विज्ञान (इतिहास- 15, भूगोल- 15, राजनीति शास्त्र - 5, अर्थशास्त्र - 5 ) और गणित विषय 20 प्रश्न होगें।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। यद्यपि प्रश्नों का स्तर म.प्र. राज्य में मान्य विभिन्न परीक्षा बोर्ड के कक्षा 9वीं एवं 10वीं की सार्वजनिक परीक्षा के समान होगा।सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन की प्रक्रिया एवं प्रवेश पत्र की प्राप्ति इस परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
किसी भी स्थिति में मैन्युअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30.11.2021 है।
यहां कर सकते हैं आवेदन

आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क से या एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट http//www.mponline.gov.in पर दिनांक 21.10.2021 से प्राप्त की जा सकेगी। राज्य शिक्षा केन्द्र के मोनो में क्लिक करने पर NTSE लिंक मिलेंगी, NTSE लिंक को क्लिक करके आवेदन पत्र प्राप्त होगा। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी पूर्ण रूप से भरने के बाद संस्था के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापित करवानी होगी। अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरा एवं सत्यापित किया हुआ आवेदन पत्र की एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क से ऑनलाइन एंट्री करवाएगा।
आवेदन की ऑनलाइन एंट्री के बाद दो प्रतियों में रसीद प्राप्त होगी। यदि रसीद के ऊपर आवेदन अपूर्ण अंकित है तो अभ्यर्थी आवेदन की कमी को पूर्ण करें आवेदन पूर्ण की रसीद प्राप्त होने पर आवेदन मान्य किया जाएगा। आवेदन पूर्ण अंकित रसीद को दो प्रतियों में से एक प्रति स्वयं अपने पास रखेगा एवं दूसरी प्रति आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ लगाकर संबंधित संकुल प्राचार्य के कार्यालय में अनिवार्यतः जमा करेगा।
संकुल प्राचार्य आवेदन पत्र संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में भेजेंगे। जिन जिलों में डाइट नहीं हैं वहां संकुल प्राचार्य, जिला शिक्षा केन्द्र (डी.पी.सी. कार्यालय) को आवेदन पत्र भेजेगे। डाइट/डी.पी.सी. कार्यालय द्वारा आवेदन पत्र अंतिम रूप से सूचीबद्ध कर राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल को निर्धारित तिथि पर ही भेजे जाएंगे।
स्वयं के नाम का जाति प्रमाण पत्र, निःशक्तता प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु की पर अपलोड करना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदक को सामान्य श्रेणी का स्वीकार किया जाएगा।
प्रवेश पत्र प्रवेश पत्र जनवरी माह के प्रथम सप्ताह एवं द्वितीय सप्ताह में एमपी ऑनलाइन के लिंक https//www.mponline.gov.in में पर उपलब्ध होंगे। जिन्हें अभ्यर्थी स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।

 NOTE-इस परीक्षा हेतु कोई ऋणात्मक अंक नही है।  
  • फ्री कॉउंसलिंग के लिए कॉल करें

               📲 8962251574

OFFLINE CLASS & ONLINE CLASS BATCH START 

Limited seat Available

100% Result




Facebook-Click here
Address-map


Post a Comment

Previous Post Next Post